
जीत किसी एक दिन में नहीं मिलती।
वह हर दिन की गई ईमानदार कोशिशों से बनती है।
अक्सर लोग सफलता को अचानक मिला हुआ परिणाम समझ लेते हैं। लेकिन सच यह है कि हर जीत के पीछे लगातार मेहनत होती है। जो लोग रोज प्रयास करते हैं वही आगे बढ़ते हैं।
विजेता वही होते हैं जो हर दिन कोशिश करते रहते हैं।
वे परिणाम का इंतजार नहीं करते।
वे प्रक्रिया पर भरोसा रखते हैं।
कई बार दिन में काम पूरा नहीं होता।
कई बार रात में नींद पूरी नहीं होती।
इसके बावजूद जो व्यक्ति अगली सुबह फिर से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है वही मजबूत होता है।
हार असफलता नहीं होती।
हार एक सीख होती है।
जो लोग इस सीख को समझते हैं वही आगे जाकर सफल होते हैं।
जीत उन्हीं के पास आती है जो धैर्य रखते हैं।
जो रोज अपने कर्तव्य को निभाते हैं।
जो परिस्थितियों को दोष नहीं देते बल्कि समाधान खोजते हैं।
जीत एक दिन हर कोशिश करने वालों को अपने पास बुलाकर गले लगाती है और विजय घोषित करती है।
उस दिन लोग केवल सफलता देखते हैं।
लेकिन उस सफलता के पीछे छुपी मेहनत बहुत कम लोग देखते हैं।
अगर आज रास्ता कठिन लग रहा है तो रुकने की जरूरत नहीं है।
अगर प्रगति धीमी है तो निराश होने की जरूरत नहीं है।
आपका काम केवल कोशिश करना है।
हर दिन।
पूरी निष्ठा के साथ।
क्योंकि जीत को वही लोग मिलते हैं जो रोज प्रयास करना नहीं छोड़ते।
Leave a comment